जम्मू: बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त उपाय करने को केंद्र प्रतिबद्ध: अमित शाह
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू…

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। अमित शाह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के चक मंगू इलाके में बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से मुलाकात की। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि आज उनकी गृहमंत्री से मुलाकात हुई और उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव राहत राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। चक मंगू के एक निवासी ने बताया कि गृहमंत्री आज हमारे इलाके में आए थे। उन्होंने सभी को राहत और पुनर्वास मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जम्मू में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित चक मंगू गांव का दौरा किया। आपदा मोचन बल राहत एवं बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से चला रहे हैं। साथ ही प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। मोदी सरकार प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू में तवी पुल और बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। मोदी सरकार प्रभावित लोगों के साथ पूरी तरह खड़ी है और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अमित शाह रविवार की शाम को जम्मू पहुंचे थे, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। साथ में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन डेका, बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, एनएचएआई, आईएमडी और कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी जम्मू पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
