द इंडियन व्यू

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सेना ने मोस्टवांटेड आतंकी को किया ढेर, 100 से अधिक बार घुसपैठ को दिया अंजाम

जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने खूंखार आतंकी को ढेर कर दिया है. लंबे समय ये मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल था. बागू खान उर्फ समंदर चाचा को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. वह 1955 से पीओके में…

Ragwendra P Singh
August 30, 2025
2 min read
जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सेना ने मोस्टवांटेड आतंकी को किया ढेर, 100 से अधिक बार घुसपैठ को दिया अंजाम

जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने खूंखार आतंकी को ढेर कर दिया है. लंबे समय ये मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल था. बागू खान उर्फ समंदर चाचा को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. वह 1955 से पीओके में मौजूद था. आतंकी गिरोहों में उसे ह्यूमन जीपीएस की संझा दी थी.

100 से अधिक बार कराई थी घुसपैठ
बीते तीन सालों में उसने गुरेज सेक्टर के विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक बार घुसपैठ को अंजाम दिया था. उसे इस क्षेत्र के गुप्त रास्तों और विपरीत परिस्थितियों की पूरी जानकारी थी. इस वजह से वह सभी आतंकी ग्रुप के लिए खास था. उसे सभी तरह के दुगर्म रास्तों की पहचान थी. वह हिजबुल कमांडर रह चुका था. वह नियंत्रण रेखा पर गुरेज और पड़ोसी क्षेत्रों से घुसपैठ की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में आतंकी संगठन को सहायता करता था.

सुरक्षाबलों से वर्षों तक बचते हुए बांदीपुरा में घुसपैठ के प्रयास के दौरान आतंकी बागू खान को सेना ने ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में एक और आतंकी मार गिराया. बागू खान का खात्मा इलाके में आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है.

सेना ने चलाया बड़ा ऑपरेशन
जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर यह मुठभेड़ हुई. नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार यानी 28 अगस्त 2025 को बागू घुसपैठ की कोशिश में लगा था. खुफिया सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने यहां आतंकियों को खोजने के लिए ऑपरेशन चलाया. इस दौरान बागू खान के संग एक अन्य आतंकी भी मौजूद था. दोनों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. इसके अगले दिन यानी 29 अगस्त की सुबह भी इलाके में गोलीबारी और तलाशी अभी शुरू किया गया. सेना ने बताया कि सैनिकों को संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ. तभी घुसपैठियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की. सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।