द इंडियन व्यू

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचे इलाकों के सेओज धार वन क्षेत्र में सेना और पुलिस के आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किए जाने के दौरान हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक सैनिक वीरगति को प्राप्त…

Ragwendra P Singh
September 20, 2025
2 min read
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचे इलाकों के सेओज धार वन क्षेत्र में सेना और पुलिस के आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किए जाने के दौरान हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गया। यह जानकारी आज सुबह अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभियान जारी है। वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिक शुक्रवार देर शाम उस समय घायल हो गया जब आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ और डोडा के भद्रवाह इलाके में सेओज धार वन क्षेत्र में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सैनिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका बलिदान हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को रात भर कड़ी घेराबंदी में रखा गया और शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि जंगल में दो से तीन आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है। उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल भेजा गया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाशी अभियान जारी था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।