जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में भूस्खलन के कारण 5 घायल, बडगाम में कई इलाके जलमग्न
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन में 5 लोग घायल हुए हैं। द्रबशल्ला स्थित मेघा परियोजना क्षेत्र में भूस्खलन की यह घटना हुई। हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 5 लोगों को बचाया गया है। केंद्रीय मंत्री…

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन में 5 लोग घायल हुए हैं। द्रबशल्ला स्थित मेघा परियोजना क्षेत्र में भूस्खलन की यह घटना हुई। हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 5 लोगों को बचाया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने भूस्खलन के बाद किश्तवाड़ के डीसी पंकज कुमार शर्मा से बात की है।
जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, जिला प्रशासन की तत्परता और तेज कार्रवाई की प्रशंसा करनी होगी, जिन्होंने द्रबशल्ला क्षेत्र के रैटल पावर प्रोजेक्ट में लैंडस्लाइड के दौरान लगभग पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जो गंभीर खतरे में हो सकते थे। बचाए गए लोग घायल हैं, लेकिन सुरक्षित हैं और उन्हें जरूरी चिकित्सा उपचार के साथ-साथ हर तरह की मदद दी जा रही है।
इस बीच, बडगाम जिले में झेलम नदी के बांध में दरार आने से आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शालिना, राख शालिना और बाघी शाकिरशाह गांव पानी में डूब गए हैं। इन गांवों के निवासियों को रात में ही सुरक्षित निकालकर निर्दिष्ट बचाव केंद्रों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बडगाम के सीरबाग और समरबाग गांवों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है और हमारी टीमें इन इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। इन इलाकों के लोगों से अनुरोध है कि वे जलस्तर कम होने तक सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू सेंटर की जानकारी देते हुए पोस्ट में आगे लिखा, बडगाम जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में छह रेस्क्यू सेंटर एक्टिव किए हैं। हमारी पूरी मानवशक्ति और मशीनरी जमीन पर मौजूद है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और राजस्व अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
