द इंडियन व्यू

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

उधमपुर : जम्मू संभाग के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के बारे में विशेष…

Ragwendra P Singh
June 26, 2025
1 min read
जम्मू कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

उधमपुर : जम्मू संभाग के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद कड़ी घेराबंदी की गई थी। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की है। दोनों ओर से फिलहाल भारी गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा और अतिरिक्त बल भेजा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।