जम्मू: एकनाथ शिंदे ने रक्तदान शिविर में की शिरकत, मानव सेवा की जमकर की सराहना
सांबा : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को जम्मू के विजयपुर एम्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिंदूर महा रक्तदान ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया और महाराष्ट्र से आए पहलवानों से मुलाकात की, जो इस…

सांबा : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को जम्मू के विजयपुर एम्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिंदूर महा रक्तदान ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया और महाराष्ट्र से आए पहलवानों से मुलाकात की, जो इस शिविर में रक्तदान कर रहे थे।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस आयोजन को देशभक्ति और मानव सेवा का अनूठा संगम बताते हुए इसकी जमकर सराहना की। मीडिया से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह आयोजन न केवल मानव सेवा का प्रतीक है, बल्कि देश के प्रति समर्पण और एकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। पहली बार महाराष्ट्र से 1,200 रक्तदाता जम्मू-कश्मीर आए और उन्होंने यहां रक्तदान किया, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया था। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा की, जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। इसके बाद ऑपरेशन महादेव भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।
एम्स विजयपुर के इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। एकनाथ शिंदे ने इस अवसर पर एम्स प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे संस्थान देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजन न केवल लोगों को एकजुट करते हैं, बल्कि देश के प्रति निष्ठा और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। यह हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। रक्तदान जैसे कार्य न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
