समाचार पोर्टल

जमीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण के सदस्य रह चुके काजल घोष को पुलिस ने खोरीबाड़ी इलाके से शनिवार देर रात…

Ragwendra P Singh
September 6, 2026
2 min read
जमीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण के सदस्य रह चुके काजल घोष को पुलिस ने खोरीबाड़ी इलाके से शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें खोरीबाड़ी थाने ले जाया गया।उन पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के जरिए एक विधवा महिला की सरकारी पट्टे की जमीन हड़पने और वहां बॉट लीफ फैक्ट्री स्थापित करने का गंभीर आरोप है।सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी महकमे के फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व तृणमूल को-ऑर्डिनेटर काजल घोष ने करीब नौ वर्ष पहले विधाननगर के बड़ा पाइपकाड़ा मौजा में विधवा महिला के नाम दर्ज एक एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद वहां श्रीरूपा टी एंड इंडस्ट्री नाम से चाय प्रसंस्करण इकाई (बॉट लीफ फैक्ट्री) स्थापित की गई थी।शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। राजनीतिक प्रभाव के कारण वह लंबे समय तक कार्रवाई नहीं कर सकी। हालांकि, हालात बदलने के बाद उन्होंने सात अगस्त को फांसीदेवा थाने में काजल घोष और उनकी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उन्हें गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, काजल घोष के खिलाफ जमीन पर कब्जे के अलावा कथित तौर पर अन्य असामाजिक गतिविधियों से संबंधित पुराने मामले भी है। रविवार को उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…