द इंडियन व्यू

गावस्कर की हंसी-मजाक में आईपीएल में वापसी की पेशकश, हार्दिक पांड्या भी रह गए दंग

सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शामिल सुनील गावस्कर बातचीत के चुटीले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनका ये अंदाज हाल में तब दिखा जब उन्होंने हार्दिक पांड्या से मजे लेते हुए कहा कि मुझे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए…

Ragwendra P Singh
September 26, 2025
2 min read
गावस्कर की हंसी-मजाक में आईपीएल में वापसी की पेशकश, हार्दिक पांड्या भी रह गए दंग

सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शामिल सुनील गावस्कर बातचीत के चुटीले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनका ये अंदाज हाल में तब दिखा जब उन्होंने हार्दिक पांड्या से मजे लेते हुए कहा कि मुझे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कंसीडर कर लो। लिटिल मास्टर ने यूं ही ये दिल्लगी नहीं की।

साभार : गूगल

दरअसल, पांड्या ने उनकी फिटनेस की तारीफ की तो जवाब में उन्होंने अपने चुटीले अंदाज से लाजवाब कर दिया। गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर इसका खुलासा किया है बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत के बाद हार्दिक पांड्या और उनके बीच क्या मजेदार बात हुई थी।

शो के होस्ट ने उनसे पूछा, 'हार्दिक मैंने देखा कि आपसे बात करने आया था प्रजेंटेशन के बाद। क्या गुफ्तगू हुई हार्दिक पांड्या के साथ?' इस पर गावस्कर ने बताया, 'हार्दिक पांड्या मुझे कह रहा था 'बड़े फिट लग रहे हो' तो मैंने कहा- ठीक है, मुंबई इंडियंस के लिए कंसीडर करो आईपीएल के लिए।'

हार्दिक पांड्या यादव मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। हालांकि मैच में भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बहुत ज्यादा बदलाव करना गावस्कर को रास नहीं आया था। इसे लेकर उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को बहुत ज्यादा प्रयोग से बाज आने की नसीहत दी थी।

इतना ही नहीं, उन्होंने सूर्या के शॉट सिलेक्शन पर भी सवाल उठाया था। एशिया कप की बात करें तो 28 सितंबर यानी रविवार को फाइनल खेला जाना है।

टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। गुरुवार को पाकिस्तान ने सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

शुक्रवार को भारत का सुपर 4 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला है लेकिन उसके नतीजे से टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। भारत के लिहाज से ये फाइनल से पहले वॉर्म अप मैच की तरह है।

भारत इस बार एशिया कप में पाकिस्तानी टीम को 2-2 बार एकतरफा मुकाबले में हरा चुकी है। उम्मीद है कि फाइनल में सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम एक बार फिर पाकिस्तान को पीटेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।