जन्मदिन पर शेल्टन की शानदार जीत, शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचे
अपना 24वां जन्मदिन मना रहे अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन ने शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। साभार : गूगल शेल्टन ने इस एटीपी 1000-स्तरीय…

अपना 24वां जन्मदिन मना रहे अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन ने शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई।

शेल्टन ने इस एटीपी 1000-स्तरीय टूर्नामेंट में डेनियल अल्टमायर पर 6-3, 7-6 (6) से जीत हासिल करके शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को वॉकओवर मिला जिससे वह तीसरे दौर में पहुंच गए। उनके प्रतिद्वंदी एलेक्स मोलकान ने किसी अज्ञात बीमारी के कारण मैच से नाम वापस ले लिया था। एक अन्य मैच में क्वालीफायर रेई सकामोटो ने 23वीं वरीयता प्राप्त एंड्री रुबलेव को 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
