द इंडियन व्यू

जदयू नेत्री निकिता तिवारी ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर पटना में लगवाए पोस्टर

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 मार्च यानी शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर बधाई देते सैकड़ों पोस्टर्स रातोंरात शहर भर में लगवाए गए हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार के…

Ragwendra P Singh
February 28, 2025
2 min read
जदयू नेत्री निकिता तिवारी ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर पटना में लगवाए पोस्टर

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 मार्च यानी शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर बधाई देते सैकड़ों पोस्टर्स रातोंरात शहर भर में लगवाए गए हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार के लिए यह पोस्टर लगवाया है जदयू नेत्री निकिता तिवारी ने। निकिता अभी जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव हैं।

मूलरूप से बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियावां प्रखण्ड निवासी निकिता तिवारी समाजसेवा से जुड़ी रही हैं और हाल ही में जनता दल यूनाइटेड के महिला प्रकोष्ठ में बतौर प्रदेश महासचिव जॉइन की हैं।

निकिता का कहना है कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा जनता के लिए ही सोचते रहे हैं। उनके दिल में राज्य की महिलाओं के लिए जो इज्जत है, वह उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न योजनाओं से दिखता है। उनके प्रति विश्वास का ही परिणाम है कि राज्य की महिलाएं अब अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर शहर भर में लगे पोस्टर को लेकर जदयू नेत्री निकिता तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के लिए यह तो कुछ भी नहीं है। वो जिस तरह से दिन रात राज्य की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, हम तमाम नेता व जनता जनार्दन का फर्ज बनता है कि उनके जन्मदिवस को शानदार तरीके से सेलेब्रेट करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।