छत्तीसगढ़ः ठेकेदारों और सप्लायरों के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापेमारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाले की जांच में जुटी एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने आज (बुधवार ) प्रदेश के कई ठेकेदारों और स्पालायरों के ठिकानों पर छापा मारा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और कुरुद…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाले की जांच में जुटी एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने आज (बुधवार ) प्रदेश के कई ठेकेदारों और स्पालायरों के ठिकानों पर छापा मारा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और कुरुद में 12 कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है।अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में 5 ठिकानों पर दबिश दी गई है। वहीं, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4 और कुरूद में 1 कारोबारी के घर पर छापे की कार्रवाई जारी है। इन ठिकानों पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है।ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर के वॉलफोर्ड एनक्लेव सोसायटी में भी छापा मारा है। राजनांदगांव में एक साथ तीन स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची टीम ने भारत माता चौक स्थित राधा कृष्ण एजेंसी के संचालक अग्रवाल परिवार के निवास, सत्यम विहार में यश नाहटा के घर और कामठी लाइन स्थित ललित भंसाली के यहां छापा मारा है।सुबह करीब छह बजे पहुंची ईओडब्लू की टीम लगभग दस वाहनों के काफिले में यहां पहुंची है । टीम सम्बंधितों के ठिकाने में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है।ईओडब्लू की यह कार्रवाई खनन (माइनिंग) से जुड़े कारोबारियों, बड़े सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। टीम संबंधित लोगों के वित्तीय लेन-देन और ठेकों की जानकारी जुटा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
