छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनीं गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम निर्विरोध चुन ली गई हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे,…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम निर्विरोध चुन ली गई हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे, इसलिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। लक्ष्मी वर्मा एवं फूलो देवी नेताम को विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
फूलो देवी नेताम बस्तर क्षेत्र से आने वाली आदिवासी नेता हैं। वे पार्टी में 32 वर्षों से सक्रिय हैं। फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। वह कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र से आने वाली वह एक वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं। साल 2020 में उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था।
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया था। लक्ष्मी वर्मा वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1990 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेकर की थी। उन्हें साल 2000 में रायपुर के तत्कालीन सांसद रमेश बैस का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था, जो उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुआ। इसके तुरंत बाद साल 2001 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने महिलाओं को संगठित करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। साल 2010 से 2014 के बीच उन्होंने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
लक्ष्मी वर्मा को 2021 से 2025 तक भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी दौरान साल 2021 से 2024 के बीच उन्होंने गरियाबंद जिले के संगठन प्रभारी और पार्टी की आधिकारिक मीडिया प्रवक्ता के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और भाजपा की प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि उनका चयन भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने संगठन में जिस समर्पण के साथ कार्य किया है, अब उसकी गूंज देश की सबसे बड़ी पंचायत में सुनाई देगी। यह निर्वाचन छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही है, जो दो सीटें खाली हो रही है वह दोनों कांग्रेस के खाते में थी। अब एक सीट भाजपा को खाते में आई है जबकि एक कांग्रेस के खाते में गई है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
