द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ में ईडी की रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप समेत अन्य कारोबारियों के यहां छापेमारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की टीमें पहुंचीं । ईडी की टीम सुबह कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंच गयी थीं और जांच में जुटी हुई हैं। ईडी की टीम आज…

Ragwendra P Singh
September 26, 2025
1 min read
छत्तीसगढ़ में ईडी की रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप समेत अन्य कारोबारियों के यहां छापेमारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की टीमें पहुंचीं । ईडी की टीम सुबह कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंच गयी थीं और जांच में जुटी हुई हैं।

ईडी की टीम आज सुबह दो इनोवा कार में रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और कार्यालय में पहुंचीं और दस्तावेजों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों(मोबाइल -लैपटॉप) की जांच कर रही हैं। इस ग्रुप के तीन भाई संजय, हरीश एवं एक अन्य अपने माता-पिता के साथ रहते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि ईडी की टीम ने इसके अलावा बिलासपुर में मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप के यहां भी छापा मारा है। बिलासपुर शहर में मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के यहां भी ईडी की एक टीम पहुंची और जांच कर रही है। यह कार्रवाई शराब कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज और कोल घोटाले से संबंधित बतायी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।