छत्तीसगढ़ में 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खात्मे की तय समय सीमा के अंतिम दिन आज मंगलवार को बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ के डीआईजी बी.एस. नेगी, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ…

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खात्मे की तय समय सीमा के अंतिम दिन आज मंगलवार को बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ के डीआईजी बी.एस. नेगी, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियाें के समक्ष 25 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर 1.47 करोड़ का इनाम घोषित था।
इन नक्सलियों ने एलएमजी, एके-47, एसएलआर, इंसास सहित कुल 93 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। पहली बार नक्सलियों के पास से 2.90 करोड़ रुपये नकद और लगभग 7.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 11.16 करोड़ रुपये आंकी गई है। इनके पास मिले हथियारों में 4 एके-47 और 9 एसएलआर राइफलें जैसे आधुनिक हथियार भी शामिल हैं।
सभी 25 आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 1.47 करोड़ का इनाम घोषित था। इनसमें मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू, आकाश ऊर्फ फागु उईका, डीवीसीएम शंकर मुचाकी, एसीएम राजू रैयाम ऊर्फ मुन्ना, एसीएम पाले कुरसम जैसे बड़े नक्सली शामिल है। मंगल 8 लाख रूपये का इनामी था और वह 12 बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। शंकर मुचाकी (33वर्ष) भी 8 बड़े वारदातों में शामिल रहा, पाले कुरसम 5 घटनाओं में शामिल था। आत्मसमर्पण समर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 93 घातक हथियारों के साथ 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कैडरों को शासन की नीति के तहत आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। सुरक्षा बलों ने शेष माओवादी कैडरों से भी अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटें, ताकि क्षेत्र में शांति और विकास को और मजबूती मिल सके।
बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नक्सलियों के बड़े नक्सल डंप बरामद करने में सुरक्षाबल को बड़ी सफ़लता मिली है। 25 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के साथ ही नक्सल संगठन लगभग समाप्त हो चुका है। 31 मार्च 2026 'नक्सल मुक्त बस्तर' संकल्प की समय-सीमा का अंतिम दिन है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं सम्मान जनक जीवन की सुविधा दी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2026 तक बीजापुर जिले में कुल 1003 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब तक कुल 19.43 करोड़ रुपये की बरामदगी हो चुकी है, जिसमें 6.63 करोड़ रुपये नकद और 12.80 करोड़ रुपये मूल्य का 8.20 किलोग्राम सोना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
