छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीन दिवसीय शिविर का करेंगे उद्घाटन
अंबिकापुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार काे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ…

अंबिकापुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार काे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मैनपाट में आज से तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है, जिसका शुभारंभ जेपी नड्डा करेंगे।
सड़क मार्ग से मैनपाट पहुंचने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पाैधारोपण करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ होगा। आयोजन में शामिल होने बाकी सांसद और विधायकों को सुबह ही आरक्षित बसों से रवाना कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा सोमवार को होगा। शिविर 7 से 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पार्टी के सभी 54 विधायक और सांसद शामिल होंगे। शिविर के दौरान कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
