छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 66 लाख के इनामी 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को 51 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9…

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को 51 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिला और 42 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें 23 नक्सलियों पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें 8 लाख के पांच, 5 लाख का एक, 2 लाख के 7 और एक लाख के 7 नक्सली शामिल हैं।नक्सलियों में माओवादी संगठन की रीढ़ समझे जाने वाले पीएलजीए बटालियन के अलग-अलग कैडर के नक्सली शामिल हैं। इनमें पीएलजीए बटालियन और कंपनी नंबर 1, 2 और 5 के 5 सदस्य, एरिया कमेटी और प्लाटून से जुड़े 7 सदस्य, एलओएस (स्थानीय संगठन स्क्वाड) के 3 सदस्य, 1 मिलिशिया प्लाटून कमांडर, 14 मिलिशिया प्लाटून सदस्य, और जनताना सरकार, डीएकेएमएस और सीएनएम संगठनों के 20 सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 8 लाख रुपये के पांच इनामी बुधराम पोटाम, मनकी कोवासी, हुंगी सोढ़ी, रविंद्र पुनेम और देवे करटाम जैसे सक्रिय नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, वहीं सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधायें भी प्रदाय किया जायेगा।बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने 51 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को मुख्यधारा की ओर लाैटने के लिए आकर्षित कर रही है। अब उनके परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं। हमने सभी बाकी बचे नक्सलियों से भ्रामक विचारधाराओं को त्यागकर, निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्हाेंने कहा कि संवाद, पुनर्वास और विकास का मार्ग ही क्षेत्र में स्थायी शांति लाएगा।पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली विभिन्न फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह आत्मसमर्पण बीजापुर पुलिस लाइन में किया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीजापुर जिले में वर्ष 2025 के दौरान अब तक 461 नक्सली मुख्यधारा में लौटे हैं। वहीं 138 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए और 485 नक्सलियाें काे गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 650 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 986 नक्सलियाें को गिरफ्तार किया गया है।--------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
