द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर, हथियार बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्‍सली काे ढेर कर द‍िया है। उसके पास से हथ‍ियार भी बरामद किया है। वहीं कई नक्‍सल‍ियों के मारे जाने व घायल होने की भी…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर, हथियार बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्‍सली काे ढेर कर द‍िया है। उसके पास से हथ‍ियार भी बरामद किया है। वहीं कई नक्‍सल‍ियों के मारे जाने व घायल होने की भी संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान शुक्रवार से ही सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुककर लगातार मुठभेड़ जारी रही है। सुरक्षाबलों की पूरी टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरी रात नक्सलियाेें काे घेराबंदी कर रखा गया था। सुरक्षाबलों के द्वारा शनिवार सुबह से की गई सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव हथियार सहित बरामद किया गया है। जबकि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियाें के मारे जाने एवं घायल हाेने की संभावना है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद हाेने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए इसमें शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।----------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।