छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय 33 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय दंडकरण स्पेशल जोनल कमेटी और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य नक्सली दंपति लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना इनामी 25 लाख ने अपनी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ईनामी 8 लाख ने तेलंगाना के रामागुंडम…

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय दंडकरण स्पेशल जोनल कमेटी और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य नक्सली दंपति लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना इनामी 25 लाख ने अपनी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ईनामी 8 लाख ने तेलंगाना के रामागुंडम में पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दाेनाे नक्सली दंपति पिछले लगभग 22-23 वर्षाे से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे।
पुलिस के अनुसार नक्सली लच्छन्ना को वर्ष 2023 में डीकेएसजेडसीएम कैडर की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले वह वर्ष 2007 में उत्तर बस्तर डीव्हीसी टेक्निकल डिपार्टमेंट का इंचार्ज था। इसकी पत्नी नक्सली अनितक्का तेलंगाना के सिरपुर दलम में काम कर चुकी है, वर्ष 2002 में एसीएम के रूप में संगठन में पदोन्नति हुई थी। वर्ष 2007 में अनितक्का को टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजा गया था। वर्तमान में उत्तर बस्तर के डीव्हीसी के टेक्निकल डिपार्टमेंट में डीव्हीसीएम के पद में सक्रिय थी।
इन दोनों नक्सली दंपति के आत्मसमर्पण से सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। लंबे समय से वांछित रहे इन वरिष्ठ कैडर के नक्सलियों का समर्पण बस्तर और तेलंगाना में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा असर डाल सकता है। दाेनाे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे अरसे तक काम किया है।------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
