द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयाेजित ‘बस्तर पंडुम उत्सव 2026’ के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा…

Ragwendra P Singh
February 8, 2026
1 min read
छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयाेजित ‘बस्तर पंडुम उत्सव 2026’ के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

अमित शाह के आगमन को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। अमित शाह अपने दौरे के आखिरी दिन यानी 9 फरवरी 2026 को जगदलपुर (बस्तर) जाएंगे। यहां वे ‘बस्तर पंडुम उत्सव’ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। यह उत्सव बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और वहां लौट रही शांति का प्रतीक माना जा रहा है। ‘बस्तर पंडुम उत्सव’ के समापन समारोह को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है, वहीं गृहमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार काे बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभी राज्य के डीजीपी, एसीएस होम की संभवत 31 मार्च से पहले यह आखिरी बैठक हो सकती है, जिसमें रणनीतियों पर चर्चा होगी। कल 9 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम में शामिल होंगे। उन्हाेंने कहा कि बस्तर पंडुम, बस्तर के संवर्धन का उत्सव है ।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।