द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ के पुरंगेल मुठभेड़ में मारा गया नक्सली था पांच लाख का इनामी आयतु पोड़ियाम

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल के जंगल में गुरुवार 2 अक्टूबर को सुरक्षाबलाें के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान हो गयी है। मारा गया नक्सली पांच लाख का इनामी 35 वर्षीय…

Ragwendra P Singh
October 3, 2025
2 min read
छत्तीसगढ़ के पुरंगेल मुठभेड़ में मारा गया नक्सली था पांच लाख का इनामी आयतु पोड़ियाम

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल के जंगल में गुरुवार 2 अक्टूबर को सुरक्षाबलाें के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान हो गयी है। मारा गया नक्सली पांच लाख का इनामी 35 वर्षीय आयतु पोड़ियाम था।

सुरक्षा बलों ने उसके पास से एक बीजीएल लांचर, एक सिंगल शॉट बंदूक, एवं वॉकी-टॉकी, टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली वर्दी एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया था।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने शुक्रवार काे बताया कि थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत गमपुर-पुरंगेल क्षेत्र में नक्सली कैडर की गतिविधियों की सूचना पर डीआरजी बीजापुर एवं एसटीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। आज इस नक्सली शिनाख्त पांच लाख के इनामी 35 वर्षीय आयतु पोड़ियाम निवासी गमपुर थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम-एसीएम, गंगालूर एरिया कमेटी के रूप में हुई।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैंl उन्हाेंने नक्सली कैडरों से अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग त्यागें, निर्दोष नागरिकों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाना बंद करें। अब उनके सामने केवल एक ही रास्ता बचा है कि सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ना और सम्मानजनक जीवन जीना।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।