छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
नारायणपुर/रायपुर : नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। यहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली…

नारायणपुर/रायपुर : नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। यहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई हैं। घटनास्थल से महिला नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक .315 बोर हथियार, मेडिकल किट और अन्य समान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
नारायणपुर पुलिस के अनुसार माड़ डिवीजन के सक्रिय माओवादी कैडर की मौजूदगी की जानकारी के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) नारायणपुर, कोंडागांव एवं एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम से क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि मारी गईं महिला नक्सलियों की पहचान की जा रही है। सर्चिंग अभियान अब भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
