छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगम अबूझमाड़ इलाकेे में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315…

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगम अबूझमाड़ इलाकेे में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल सहित मेडिकल सामान और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुए हैं।
बस्तर आईजी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं। सुरक्षाबल के जवान मौके पर मौजूद है, इलाके में सर्चिंग जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।
पुलिस को नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ के संयुक्त बल काे बीती रात में अबूझमाड़ कोहकमेटा इलाके में ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। बुधवार रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं गुरूवार सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए, इस दाैरान भी गोलीबारी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
