द इंडियन व्यू

चैम्पियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, पहला मैच 20 फरवरी को

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया ने आईसीसी अकादमी अभ्यास मैदान पर रविवार को अभ्यास शुरू किया, जिसमें मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया। साभार : गूगल नयी मानक संचालन प्रक्रिया कड़ाई से…

Ragwendra P Singh
February 16, 2025
2 min read
चैम्पियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, पहला मैच 20 फरवरी को

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया ने आईसीसी अकादमी अभ्यास मैदान पर रविवार को अभ्यास शुरू किया, जिसमें मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया।

साभार : गूगल

नयी मानक संचालन प्रक्रिया कड़ाई से लागू होने के बीच वैकल्पिक अभ्यास का प्रश्न ही नहीं था। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा हर्षित राणा तक सभी ने अभ्यास किया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने वाले शमी ने घुटने पर स्ट्रेचेबल कैप पहन रखे थे। उन्होंने शुरूआत छोटे रनअप के साथ की।

https://twitter.com/BCCI/status/1891152339119030303

बल्लेबाजों के नेट पर आने से पहले शमी अपनी लैंग्थ एडजस्ट करते दिखे और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ बल्लेबाजों के छोर तक गए। बल्लेबाजों के अभ्यास के लिये उतरने के बाद शमी ने जमकर गेंदबाजी की। हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने कुलदीप यादव और बाकी स्पिनरों को खेला।

https://twitter.com/BCCI/status/1891152348518510762

पंड्या के एक दमदार शॉट से ऋषभ पंत को घुटने में गेंद लगी। वह दर्द से कराह उठे लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका उपचार तुरंत किया। पंड्या नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे। वैसे चोट गंभीर नहीं थी और पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिये आये।

कोहली अभ्यास के दौरान एकाग्रता की मूरत दिखे। रोहित कटक में पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद अच्छे मूड में दिख रहे थे। मुख्य बल्लेबाजों के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती और पंत ने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अभ्यास किया। कोहली को ‘फन एक्टिविटी’ के दौरान मजाक करते देखा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।