द इंडियन व्यू

चैंपियंस लीग में आर्सेनल का दबदबा बरकरार, लिली को 3-0 से हराया

आर्सेनल ने चैंपियंस लीग में शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए लिली पर 3-0 से जीत दर्ज की। आर्सेनल ने दूसरे हाफ के केवल सात मिनट में तीन गोल करते हुए करिश्माई अंदाज में मैच जीता। टीम की इस सीजन के लीग फेज में यह दूसरी जीत…

Ragwendra P Singh
October 14, 2026
2 min read
चैंपियंस लीग में आर्सेनल का दबदबा बरकरार, लिली को 3-0 से हराया

आर्सेनल ने चैंपियंस लीग में शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए लिली पर 3-0 से जीत दर्ज की। आर्सेनल ने दूसरे हाफ के केवल सात मिनट में तीन गोल करते हुए करिश्माई अंदाज में मैच जीता। टीम की इस सीजन के लीग फेज में यह दूसरी जीत थी।

फ्रेंच टीम लिली ने पहले 45 मिनट में आर्सेनल को बांधे रखा और डिफेंस में कोई बड़ी चूक नहीं की। लेकिन हाफ टाइम के बाद आर्सेनल ने अपना दबाव कई गुना बढ़ा दिया। दूसरे हाफ के शुरुआती 15 मिनट में लिली को अपने हाफ से निकलने का मौका तक नहीं मिला। आखिरकार 64वें मिनट में गतिरोध टूटा। जुरियन टिम्बर ने शानदार व्यक्तिगत गोल किया।

इस गोल के तीन मिनट बाद ही आर्सेनल ने बढ़त दोगुनी कर दी। एक बार फिर टिम्बर ने हाई प्रेस करके गेंद जीती। मार्टिन ओडेगार्ड ने गेंद को आगे बढ़ाया और फिर बुकायो साका के जरिए गेंद एबेरे एजे के पास पहुंची, जिन्होंने बॉक्स के अंदर से सटीक फिनिश किया। 71वें मिनट में आर्सेनल ने तीसरा गोल करते हुए मैच पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।

@Arsenal

यह गोल तीनों सब्स्टीट्यूट का कमाल था। काई हैवर्ट्ज, ओडेगार्ड और साका के बीच शानदार वन-टू हुआ। हैवर्ट्ज ने गेंद साका को लौटाई और साका ने ठंडे दिमाग से गेंद को नीचे के कोने में स्लाइड कर दिया। यह साका का आर्सेनल के लिए 19वां यूरोपीय गोल था।

इस आंकड़े के साथ वह क्लब के इतिहास में यूरोप में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ थियरी हेनरी हैं। इस जीत के साथ आर्सेनल ने चैंपियंस लीग के लीग फेज में लगातार 14 जीत का रिकॉर्ड बना लिया है। अब वह बायर्न म्यूनिख के 17 जीत के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहा है। अगले हफ्ते आर्सेनल का सामना बायर्न से ही होना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।