चैंपियंस लीग : चोटिल डैनी ओल्मो के बिना खेला एफसी बार्सिलोना
एफसी बार्सिलोना को चैंपियंस लीग में मंगलवार को बेनफिका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में मिडफील्डर डैनी ओल्मो के बिना उतरना होगा। क्लब ने रविवार को पुष्टि की कि 26 वर्षीय ओल्मो को दाहिने पैर की पिंडली में मांसपेशियों में…

एफसी बार्सिलोना को चैंपियंस लीग में मंगलवार को बेनफिका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में मिडफील्डर डैनी ओल्मो के बिना उतरना होगा। क्लब ने रविवार को पुष्टि की कि 26 वर्षीय ओल्मो को दाहिने पैर की पिंडली में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर रखा गया है।

बार्सिलोना ने जारी बयान में कहा, डैनी ओल्मो के दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। उनकी वापसी चोट की प्रगति पर निर्भर करेगी। इस चोट के चलते ओल्मो अगले सप्ताहांत वालेंसिया के खिलाफ होने वाले ला लीगा मैच में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे।
ओल्मो ने शनिवार को गेटाफे के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मुकाबले में दूसरे हाफ में गैवी के स्थान पर मैदान पर आये थे। हालांकि, वह बार्सिलोना की मजबूत रक्षा को भेदने में नाकाम रहे और टीम को संतोषजनक प्रदर्शन नहीं मिल सका।
बार्सिलोना की टीम अब लिस्बन के लिए रवाना हो चुकी है। चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी होगी।
हार की स्थिति में टीम को 29 जनवरी को अपने अंतिम ग्रुप मैच में अटलांटा के खिलाफ घरेलू मैदान पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ओल्मो की अनुपस्थिति टीम के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन बार्सिलोना बेनफिका के खिलाफ जीत के लिए अपने मजबूत खेल पर भरोसा करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
