द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : सिर्फ 20 दिन का समय, लेकिन स्टेडियम तैयार नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब 20 दिन का समय रह गया है, मगर अभी तक टूर्नामेंट की तैयारियां पुख्ता नहीं हो पाई है। पाकिस्तान के स्टेडियम को तैयार करने की डेडलाइन लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं पाकिस्तान ने अभी तक इस…

Ragwendra P Singh
January 30, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : सिर्फ 20 दिन का समय, लेकिन स्टेडियम तैयार नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब 20 दिन का समय रह गया है, मगर अभी तक टूर्नामेंट की तैयारियां पुख्ता नहीं हो पाई है। पाकिस्तान के स्टेडियम को तैयार करने की डेडलाइन लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं पाकिस्तान ने अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान भी नहीं किया है।

साभार : गूगल

आईसीसी के नियमों के अनुसार सभी टीमों को टूर्नामेंट से एक महीने पहले अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान करना होता है।चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रहीं 8 में से 7 टीमें अपने स्क्वॉड फाइनल कर चुकी है, मगर पाकिस्तान यहां भी सबसे पीछे चल रहा है। अब ऐसा लगने लगा है कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी लेकर पछता रहा है।

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान को 70 मिलियन डॉलर की फंडिंग की थी, मगर स्टेडियम अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पीसीबी ने 5 फरवरी तक रावलपिंडी, कराची और लाहौर के स्टेडियम को तैयार करने का समय मांगा है। अगर तब तक भी पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहता है तो पूरा का पूरा टूर्नामेंट बाहर शिफ्ट हो सकता है।

राजनेतिक मसलों की वजह से पहले ही भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है, जिस वजह से यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर हो रहा है।

भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाला है। अगर पाकिस्तान समय पर स्टेडियम तैयार करने में नाकाम रहता है तो आईसीसी पूरे के पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से यूएई शिफट कर सकता है। वहीं स्क्वॉड का ऐलान ना करने की वजह की बात करें तो, इसके पीछे का कारण सैम अयूब की फिटनेस को बताया जा रहा है।

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी सैम अयूब को फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान के लिए संभावित वापसी से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का हर मौका दे रहा है। अगर अयूब समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद उनकी जगह ले सकते हैं और फखर जमान की टीम में वापसी हो सकती है।

क्रिकेट पाकिस्तान ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि फरवरी के पहले तीन दिनों में पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी और ट्राई-नेशन वनडे सीरीज के लिए टीमों की घोषणा कर सकता है। बता दें, 8 फरवरी से पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ ट्राई नेशन सीरीज खेलने वाला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।