द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बुमराह की चोट की जांच की जाएगी

अपने पीठ का इलाज करवाने के लिए जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड जा सकते हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन शौटेन के टच में है। शौटेन 2023 में बुमराह की बैक का ऑपरेशन कर चुके हैं। साभार : गूगल बीसीसीआई की…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बुमराह की चोट की जांच की जाएगी

अपने पीठ का इलाज करवाने के लिए जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड जा सकते हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन शौटेन के टच में है। शौटेन 2023 में बुमराह की बैक का ऑपरेशन कर चुके हैं।

साभार : गूगल

बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुमराह की रिपोर्ट न्यूजीलैंड के डॉक्टर के साथ शेयर करेगी। उनके फीडबैक के आधार पर ही चैंपियंस ट्रॉफी में उनके खेलने पर फैसला किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ा तो बुमराह को न्यूजीलैंड भेजा जाएगा। हालांकि, बुमराह की फिटनेस को लेकर अभी बीसीसीआई की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

अगले महीने 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह को 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की घरेलू सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन शौटेन के टच में है। शौटेन 2022 में बुमराह की बैक का ऑपरेशन कर चुके हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुमराह की रिपोर्ट शेयर करेगी। उनके फीडबैक के आधार पर उनके चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर फैसला किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ा तो बुमराह को न्यूजीलैंड भेजा जाएगा।

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ की समस्या थी। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। वहीं तीन वनडे मैचों की सीरीज के 12 फरवरी को होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए उन्हें टीम में चुना गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 11 फरवरी तक टीम में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में सिलेक्शन कमेटी उनके बैकअप के लिए हर्षित और मोहम्मद सिराज के नाम पर चर्चा कर सकती है। हर्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट लिए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।