चैंपियंस ट्रॉफी : बारिश के चलते दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच रद्द
चैंपियंस ट्रॉफी का 7वां मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश और गीले मैदान की वजह से इस मैच में टॉस भी संभव नहीं हो…

चैंपियंस ट्रॉफी का 7वां मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश और गीले मैदान की वजह से इस मैच में टॉस भी संभव नहीं हो पाया।

मैच से प्रभावित होने वाली दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए हैं। ग्रुप-B में मौजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम के 3 अंक (+2.140) हो गए हैं और तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम फिलहाल इस ग्रुप में शीर्ष पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के भी 3 अंक (0.475) हैं और कंगारू टीम इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते थे। बता दें कि ग्रुप-B में इंग्लैंड तीसरे और अफगानिस्तान की टीम चौथे पायदान पर हैं। ग्रुप-A से भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। इन दोनों टीमों ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं।
न्यूजीलैंड और भारत की टीमें अभी ग्रुप मुकाबले में 2 मार्च को आपस में भिड़ेंगी। इसका सेमीफाइनल में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी पाकिस्तान और बांग्लादेश को अपने शुरुआती 2 मैचों में हार मिली। बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश अपना आखिरी ग्रुप मैच 27 फरवरी को खेलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
