द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : चोट के चलते लॉकी फर्ग्यूसन बाहर

कल से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने जा रही है। मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। @BLACKCAPS तेज गेंदबाज लॉकी…

Ragwendra P Singh
February 18, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : चोट के चलते लॉकी फर्ग्यूसन बाहर

कल से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने जा रही है। मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

@BLACKCAPS

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह काइल जैमीसन टीम का हिस्सा होंगे। इससे पहले भी न्यूजीलैंड की टीम चोट की समस्या से जूझ चुकी है। एक बदलाव पहले ही किया जा चुका है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि रविवार को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अनौपचारिक अभ्यास मैच में गेंदबाजी करने के बाद फर्ग्यूसन को अपने दाहिने पैर में कुछ दर्द महसूस हुआ और प्रारंभिक चिकित्सा मूल्यांकन से संकेत मिला कि वह पूरे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं होंगे।

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1891737902377226356

ऐसे में लॉकी फर्ग्यूसन को पैर की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर कर दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत के करीब होने और टूर्नामेंट की छोटी प्रकृति को देखते हुए, फर्ग्यूसन को रिहैब शुरू करने के लिए घर भेजने का निर्णय लिया गया।

तेज गेंदबाज काइल जैमीसन टीम में फर्ग्यूसन की जगह लेंगे और आज शाम पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। ऐसे में वे पाकिस्तान के खिलाफ 19 फरवरी को आयोजित होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

जैमीसन ने दिसंबर में सुपर स्मैश में कैंटरबरी किंग्स के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। वे अपनी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के रिहैब के लिए 10 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

हाल ही में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड ने खेली ट्राई सीरीज के दौरान बेन सियर्स भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह जैकब डफी को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था। इसके अलावा वनडे ट्राई सीरीज में चोटिल हुए रचिन रविंद्र भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

न्यूजीलैंड टीम : मिचेल सैंटनर (कप्तान), केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओराउरकी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, जैकब डफी और काइल जैमीसन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।