चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, मिचेल सेंटनर बने कप्तान
न्यूजीलैंड टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन…

न्यूजीलैंड टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन भी टीम में है।

विलियम्सन ने आखिरी वनडे मैच वनडे वर्ल्ड कप-2023 का सेमीफाइनल खेला था जो नवंबर में हुआ था। चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला 19 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम में मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, नाथन स्मिथ, बेन सियर्स और और विलियम ओरूर्के जैसे गेंदबाजों को जगह मिली है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान रिजर्व खिलाड़ी रहे बेन सियर्स घुटने की चोट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड ग्रुप-ए में है। इसी ग्रुप में भारत भी है। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। दुबई में ही एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे।
न्यूजीलैंड टीम : मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलियम ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन और विल यंग
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
