चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान किया
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। 8 टीमों वाले टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। उपविजेता टीम भी मालामाल होगी। साभार : गूगल…

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। 8 टीमों वाले टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। उपविजेता टीम भी मालामाल होगी।

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मोटी रकम मिलने वाली है। इसके साथ-साथ टूर्नामेंट का हर एक मैच जीतने पर भी टीमों को आईसीसी से इनाम मिलेगा। 2017 के मुकाबले इस बार ज्यादा रकम आईसीसी ने इनाम के तौर पर देने का फैसला किया है।
आईसीसी ने जानकारी दी है कि 2017 के बाद पहली बार आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी से आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के विजेता को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, साथ ही 9 मार्च को वे ट्रॉफी भी उठाएंगे।
उपविजेता को 1.12 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को क्रमशः 5 लाख 60 हजार यूएस डॉलर मिलेंगे। ये रकम भारतीय रुपयों में करीब 5 करोड़ रुपये होती है।
कुल पुरस्कार राशि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 6.9 मिलियन यूएस डॉलर है, जो 2017 के संस्करण के मुकाबले 53% अधिक है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हर मैच मायने रखता है और प्रत्येक ग्रुप मैच की जीतने वाली टीम को 34 हजार डॉलर अलग से मिलेंगे।
वहीं, पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को साढ़े 3 लाख डॉलर मिलने वाले हैं। इसके अलावा सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 1 लाख 40 हजार डॉलर अतिरिक्त मिलेंगे।
आईसीसी ने सभी आठ टीमों को आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 1 लाख 25 हजार डॉलर अलग से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए मिलने वाले हैं। इस तरह टीमों को अच्छी खासी रकम इस बार के टूर्नामेंट में मिलने वाली है।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, “यह बड़ी पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।”
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
