चैंपियंस ट्रॉफी : इवेंट एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे शिखर धवन
19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी आठ टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ गए हैं।…

19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी आठ टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ गए हैं। उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी मिली। धवन नए रोल में नजर आएंगे। आईसीसी ने 39 वर्षीय धवन को चैंपियंस ट्रॉफी का इवेंट एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के कुल चार एंबेसडर बनाए हैं। धवन के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को इवेंट एंबेसडर बनाया गया है।
सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। पाकिस्तान ने तब फाइनल में भारत को हराया था। अब आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है।
एंबेसडर नियुक्त किए गए चारों खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान इस टूर्नामेंट को लेकर कॉलम लिखेंगे और मैचों में भी उपस्थित रहेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ आठ टीम भाग लेंगी। भारत हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।
धवन ने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा बनना विशेष एहसास है तथा आगामी टूर्नामेंट का दूत के रूप में लुत्फ उठाना बड़ा सम्मान है। यह अपनी तरह की खास प्रतियोगिता है जिससे मेरी कई यादें जुड़ी हैं।’’
धवन ने पिछले साल इंटरनेशनल करिकेट को अलविद कह दिया था। उन्होंने अपने करियर में चैंपियंस ट्रॉफी में दो बार भाग लिया और दोनों अवसरों पर उन्होंने गोल्डन बैट (टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाला पुरस्कार) हासिल किया।
यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक 701 रन बनाए हैं। उन्हें 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
