चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : अफगानिस्तान के मेंटर होंगे पूर्व पाक कप्तान यूनिस खान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुरुआत होने में कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। पाकिस्तान की मेजबानी वाले टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से कराची में होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। साभार : गूगल टूर्नामेंट में खेलने वाली आठ टीमें…

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुरुआत होने में कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। पाकिस्तान की मेजबानी वाले टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से कराची में होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा।

टूर्नामेंट में खेलने वाली आठ टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना मेंटोर नियुक्त करने का फैसला किया है। चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में आयोजित होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक,यूनिस खान आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के मेंटोर के रूप में काम करेंगे, जिसकी बुधवार को एसीबी के प्रवक्ता सईद नसीम सादात ने पुष्टि की। यूनिस इससे पहले 2022 में अफगानिस्तान के बैटिंग कोच रह चुके हैं।
सादात ने कहा, ''यूनिस पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट से पहले टीम से जुड़ेंगे।" यूनिस ने अपने करियर में 118 टेस्ट में 10,099 और 265 वनडे में 7,249 रन बनाए। उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 442 रन बटोरे। उनकी कप्तानी में साल 2009 में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
यूनिस ने संन्यास लेने के बाद कई बार कोचिंग देने की जिम्मेदारी निभाई है। वह कुछ समय के लिए पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच भी रहे। यूनिस ने पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी के साथ काम किया था। वह हाल ही में अबू धाबी टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के हेड कोच थे।
अफगानिस्तान ने यूनिस को मेंटोर नियुक्त करके पाकिस्तान में भी 'भारतीय फॉर्मूला' आजमाने का फैसला किया है। दरअसल, साल 2023 में जब भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, तब अफगानिस्तान ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजेय जडेजा को अपना मेंटोर बनाया था।
अफगानिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप में जडेजा की मेंटोरशिप का काफी फायदा हुआ क्योंकि वह भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ थे। अफगानिस्तान ने लीग चरण में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर खूबी वाहवाही बटोरी थी।
अफगानिस्तान ने कुछ इसी तरह की रणनीति टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी आजमाई थी। अफगानिस्तान ने पिछले साल सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया था, जिसका अच्छा लाभ मिला। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच वेस्टइंडीज की सरमजीं पर खेले थे और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
