चेन्नई में पहला बीएफआई कप, उभरते मुक्केबाजों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ उभरते मुक्केबाजों को राष्ट्रीय शिविर में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से एक से सात अक्टूबर तक चेन्नई में पहला बीएफआई कप आयोजित करेगा। साभार : गूगल प्रतियोगिता पुरुषों और महिलाओं…

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ उभरते मुक्केबाजों को राष्ट्रीय शिविर में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से एक से सात अक्टूबर तक चेन्नई में पहला बीएफआई कप आयोजित करेगा।

प्रतियोगिता पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 10 वर्गो में आयोजित होगी जिसके स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को एलीट राष्ट्रीय शिविर में प्रवेश मिलेगा।
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने मीडिया विज्ञप्ति में बताया, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय मुक्केबाजी आगे बढ़ रही है और बीएफआई एथलीट केंद्रित दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध है जिसके अच्छे परिणाम पहले से ही दिख रहे हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘बीएफआई कप इसी दिशा में एक और कदम है क्योंकि यह कई युवा मुक्केबाजों को अपनी पहचान बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगा। ’’
आठवीं एलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने वाली राज्य इकाइयां या बोर्ड, रोहतक स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) और मेजबान तमिलनाडु प्रत्येक वर्ग में एक मुक्केबाज को बीएफआई कप में भेज सकते हैं।
महासंघ ने कहा कि इसके अलावा पिछली दो एलीट राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रतिभागियों को भी प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति होगी।
साथ ही 2024 और 2025 एशियाई अंडर-22 चैंपियनशिप में भाग लेने वाले, 2022 के बाद से किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता, गोवा और उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता और छठी युवा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेता भी हिस्सा लेने के पात्र होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
