द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर किए सुरक्षा मजबूत, लागू किया क्यूआर कोड पहचान पत्र

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दाे चरण में संपन्न हाेने के बाद निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आगामी चार मई काे हाेने वाली मतगणना काे लेकर कमर कस लिया है। आयाेग ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए…

Ragwendra P Singh
April 30, 2026
2 min read
चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर किए सुरक्षा मजबूत, लागू किया क्यूआर कोड पहचान पत्र

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दाे चरण में संपन्न हाेने के बाद निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आगामी चार मई काे हाेने वाली मतगणना काे लेकर कमर कस लिया है। आयाेग ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मतगणना केंद्रों में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को रोकना है।

 

आयोग ने बताया कि यह नई व्यवस्था (ईसीआईनेट) प्रणाली के माध्यम से लागू की जाएगी। इसकी शुरुआत चार मई को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना से होगी। यह मतगणना असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुच्चेरी में होने वाली है। इसके साथ ही पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। आगे चलकर इसे लोकसभा और सभी विधानसभा चुनावों में भी लागू किया जाएगा।

 

आयोग सूत्रों के अनुसार, मतगणना केंद्रों पर पहचान की जांच के लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। पहले और दूसरे स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र की मैनुअल जांच होगी। तीसरे और सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे में केवल क्यूआर कोड स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। यह क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र उन सभी लोगों पर लागू होगा जिन्हें मतगणना केंद्र और मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति है। इनमें रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मतगणना कर्मी, तकनीकी कर्मचारी, उम्मीदवार, चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट शामिल हैं।

 

आयोग ने यह भी कहा है कि प्रत्येक मतगणना केंद्र के पास मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया केंद्र बनाया जाएगा। मीडिया प्रतिनिधियों को पहले की तरह आयोग द्वारा जारी अधिकृत पत्र के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

 

सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस नई प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।