चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई ने घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
भुवनेश्वर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड घोटाला मामले में घोषित अपराधी शिवकुमार गंगाधरन उर्फ जी. शिवकुमार को गिरफ्तार किया। वह राइटमैक्स टेक्नोट्रेड इंटरनेशनल लिमिटेड का डायरेक्टर है और 2018 से बार-बार…

भुवनेश्वर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड घोटाला मामले में घोषित अपराधी शिवकुमार गंगाधरन उर्फ जी. शिवकुमार को गिरफ्तार किया। वह राइटमैक्स टेक्नोट्रेड इंटरनेशनल लिमिटेड का डायरेक्टर है और 2018 से बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
शिवकुमार गंगाधरन साल 2014 में दर्ज इस मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और प्राइज चिट्स एवं मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) अधिनियम 1978 के उल्लंघन का आरोपी था। अंत में केंद्रीय जांच एजेंसी ने टेक्नोलॉजी और जानकारी के माध्यम से शिवकुमार का पता लगा लिया।
भुवनेश्वर से सीबीआई की एक टीम ने उसे तमिलनाडु के करूर से गिरफ्तार किया। इसके बाद जांच एजेंसी ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं, एक अन्य उत्तराखंड एलयूसीसी धोखाधड़ी मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
देश के सबसे बड़े चिटफंड घोटालों में शामिल एलयूसीसी स्कैम (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी) ने देश की सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए। इस मल्टी स्टेट स्कैम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित आठ राज्यों के हजारों निवेशकों, विशेषकर महिलाओं, से सैकड़ों करोड़ रुपए की ठगी की गई।
इस मामले में कोटद्वार में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। 1 जून 2024 को कोटद्वार निवासी तृप्ति नेगी ने दुगड्डा शाखा में कार्यरत मैनेजर विनीत सिंह और कैशियर प्रज्ञा रावत पर आरडी खाता खोलने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या 142/24 दर्ज किया गया। पौड़ी पुलिस ने संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और चार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
