चार बार की ओलंपिक विजेता एरियार्न टिटमस ने किया संन्यास का ऐलान
ओलंपिक विजेता एरियार्न टिटमस ने तैराकी से संन्यास लेने का ऐलान किया है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसक हैरान हैं। ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 25 वर्षीय टिटमस ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक…

ओलंपिक विजेता एरियार्न टिटमस ने तैराकी से संन्यास लेने का ऐलान किया है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसक हैरान हैं। ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 25 वर्षीय टिटमस ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक ले लिया था लेकिन उम्मीद की जा रही थी 2028 में लॉस एंजेलिस में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए वह जल्दी ही प्रतिस्पर्धी तैराकी में वापसी करेंगी।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टिटमस ने कहा, ‘‘मुझे तैराकी शुरू से पसंद रही है। जब मैं छोटी थी तब से यह मेरा जुनून रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने इस खेल से कुछ समय दूर रहकर यह महसूस किया है कि मेरे जीवन में कुछ चीजें अब मेरे लिए तैराकी से थोड़ी अधिक महत्वपूर्ण हैं। और मुझे यह मंजूर है।’’
पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में टिटमस ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में अमेरिका की केटी लेडेकी और कनाडा की समर मैकिन्टोश को पीछे छोड़कर नए विश्व रिकॉर्ड के साथ अपना खिताब बरकरार रखा था।

टिटमस के नाम पर 200 मीटर फ्रीस्टाइल का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनके नाम पर 33 अंतरराष्ट्रीय पदक दर्ज हैं जिनमें ओलंपिक में चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य तथा चार विश्व खिताब भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
