चाय जनजातियों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही कांग्रेस : जेपी नड्डा
तिनसुकिया (असम) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को असम पहुंचे। उन्हाेंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने असम की चाय जनजातियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल…

तिनसुकिया (असम) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को असम पहुंचे। उन्हाेंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने असम की चाय जनजातियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन उनके वास्तविक विकास की अनदेखी की।
दुमदुमा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार रुपेश गोवाला के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वर्षों तक समर्थन मिलने के बावजूद चाय जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हर चुनाव में इन समुदायों से वोट तो लिए, लेकिन उनके भविष्य को नजरअंदाज किया।
जेपी नड्डा ने चाय जनजातियों के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि ये समुदाय औपनिवेशिक काल में झारखंड, उड़ीसा और बिहार से लाए गए श्रमिकों के वंशज हैं और आज असम के कई विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान बाहरी लोगों को असम में आने दिया गया और उन्हें पहचान पत्र व सरकारी लाभ भी दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर आदिवासियों और गरीब वर्गों की जमीन पर अतिक्रमण बढ़ा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने और अतिक्रमित जमीन को वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्हाेंने चाय जनजाति के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने घुसपैठ का विरोध कर क्षेत्र के भविष्य की रक्षा की है।
कांग्रेस शासनकाल पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि पहले असम में हिंसा, अशांति, हड़ताल और कर्फ्यू का माहौल रहता था, जबकि पिछले एक दशक में भाजपा के नेतृत्व में राज्य में स्थिरता आई है।
उन्होंने राज्य में चल रही जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए भरोसा दिलाया कि एनडीए की सरकार बनने पर इन्हें और विस्तारित किया जाएग नड्डा ने आगामी 9 अप्रैल के चुनाव में भाजपा-नीत गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की
अपील भी की।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
