द इंडियन व्यू

चाइना मास्टर्स 2025: सिंधु, सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली : 18 सितंबर (हि.स.)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी गुरुवार को शेन्ज़ेन में सीधे गेमों में जीत के साथ चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट के…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
3 min read
चाइना मास्टर्स 2025: सिंधु, सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली : 18 सितंबर (हि.स.)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी गुरुवार को शेन्ज़ेन में सीधे गेमों में जीत के साथ चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने छठी रैंकिंग वाली थाई प्रतिद्वंद्वी पोर्नपावी चोचुवोंग को सिर्फ़ 41 मिनट में 21-15, 21-15 से हरा दिया।

इस जीत के साथ, 14वीं रैंकिंग वाली सिंधु ने चोचुवोंग के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 6-5 कर लिया। 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फ़ाइनल में एन से यंग से भिड़ेंगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी ने सिंधु को अपनी सभी सात मुकाबलों में हराया है। इनमें से छह मुकाबलों का अंत सीधे गेमों में हुआ है। हाल ही में संपन्न हांगकांग ओपन के पहले दौर में ही बाहर हुईं सिंधु सीधे गेम में मिली जीत से खुश हैं और उन्होंने कहा कि वह अपनी थाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से ही सतर्क थीं।

मैच के बाद सिंधु ने कहा, "मैं जीत से खुश हूँ और मेरे लिए शुरुआत से ही सतर्क रहना और अपना शत-प्रतिशत देना बेहद ज़रूरी था। वह (चोचुवोंग) एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैंने इंडोनेशिया ओपन में उनके साथ खेला थी; उस समय मुकाबला काफी कड़ा था। पहला गेम जीतने के बाद, मैं दूसरे गेम में ज़्यादा सतर्क थी।"

उन्होंने आगे कहा, "अंक बराबर होने वाले थे, इसलिए मेरे लिए उनके करीब रहना बहुत ज़रूरी था, क्योंकि हर अंक मायने रखता है। मुझे खुशी है कि मैं जीत रही हूँ और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मुझे अब कल के लिए तैयारी करनी होगी। यह अच्छी बात है कि अगर आप पहला गेम जीतते हैं, तो दूसरे गेम में उसे खत्म कर देते हैं। सीधी जीत हमेशा आपको आत्मविश्वास देती है। लेकिन आपको लंबे मैचों के लिए भी तैयार रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप तेज़ गति से दौड़ें।"

उन्होंने कहा, "यह (कार्य संबंध) बहुत अच्छा है। वह एक बहुत अच्छे कोच हैं। जब हमने शुरुआत की थी, तो ज़ाहिर है हमें पता था कि इसमें समय लगेगा। हमने समन्वय किया और पता लगाया कि क्या करने और बदलने की ज़रूरत है। एक कोच के तौर पर वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, और एक एथलीट के तौर पर यह मेरा भी कर्तव्य है।"

सात्विक-चिराग ने चीनी ताइपे के वांग ची-लिन और चिउ ह्सियांग-चीह को 33 मिनट में 21-13, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहाँ उनका मुकाबला स्थानीय जोड़ी रेन जियांग यू और झी हाओनान से होगा।

सिंधु वर्तमान में भारतीय महिला एकल कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ काम कर रही हैं, जो इंडोनेशियाई बैडमिंटन टीम के पूर्व पुरुष एकल कोच हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।