द इंडियन व्यू

चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपित तौसिफ राजा कोलकाता में गिरफ्तार, बिहार पुलिस व बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

पटना : पटना के पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले में बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस के…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
2 min read
चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपित तौसिफ राजा कोलकाता में गिरफ्तार, बिहार पुलिस व बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

पटना : पटना के पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले में बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीती देर रात तौसिफ रजा उर्फ बादशाह कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेट शर्मा ने किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है।

जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपित घायल भी हुआ है। तौसिफ को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। जिस कार से वह भागता हुआ दिखाई दिया था, वह भी उसके पास से बरामद कर ली गई है।

इससे पहले शुक्रवार रात कोलकाता से सटे न्यूटाउन के पॉश इलाके शापूरजी स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर से शूटरों को लाने और ले जाने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

बिहार पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपितों के ठिकाने तक पहुंची थी। वे करीब छह-सात महीने से इस आवास में रह रहे थे। पेशेवर अपराधी शेरू सिंह फिलहाल बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। शेरू सिंह गिरोह पर चंदन मिश्रा की हत्या का आरोप है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।