द इंडियन व्यू

घरेलू मैदान पर यूपी का दबदबा, महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुषों की भी दमदार जीत

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप में अपने घरेलू मैदान पर जीत का सिलसिला जारी रखा। यूपी की महिला टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए नाकआउट में जगह पक्की कर ली जबकि पुरुष…

Ragwendra P Singh
December 8, 2025
3 min read
घरेलू मैदान पर यूपी का दबदबा, महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुषों की भी दमदार जीत

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप में अपने घरेलू मैदान पर जीत का सिलसिला जारी रखा।

यूपी की महिला टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए नाकआउट में जगह पक्की कर ली जबकि पुरुष वर्ग में भी मेजबान टीम ने दूसरी जीत से अपनी संभावनाओं को बल दिया।

37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है।

चैंपियनशिप के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने अपने पहले मैच में बिहार को 18-11 से हराया। मध्यांतर तक 9-7 की मामूली बढ़त के बाद यूपी ने दूसरे हॉफ में मैच पर पकड़ बनाए रखी। टीम की ओर से खुशबू ने सर्वाधिक 7, रेशमा ने 5, प्रीति ने 3 एवं राजपति ने 2 गोल किए। बिहार से पूजा ने 4, ज्योति ने 3 व रूबी ने 2 गोल किए।

यूपी ने इसके बाद अपने दूसरे मैच में तमिलनाडु को 20-13 से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। मध्यांतर तक स्कोर 9-9 से बराबरी पर था लेकिन दूसरे हॉफ में यूपी ने ने खेल का रुख अपने पक्ष में मोड़ दिया।

टीम के लिए खुशबू ने प्रतिद्वंद्वी के ऊपर सर्वाधिक 10 गोल दागते हुए चमक बिखेरी। कनीज ने 3 जबकि रेशमा व आराधना ने 2-2 गोल किए। तमिलनाडु से ए.मेनका देवी व एम.प्रतिभा ने 4-4 और के.मुरुगेश्वरी ने 3 गोल किए।
दूसरी ओर मेजबान ने पुरुष वर्ग में दिल्ली को संघर्ष के बाद 41-37 से शिकस्त दी।

मेजबान मध्यांतर तक 19-17 से आगे था। टीम से अविनाश ने 12 गोल व विक्रांत ने 10 गोल करते हुए जीत की नींव रखी। अमन ने 5, निहाल व रजनीश ने 3-3 गोल किए। दिल्ली के लिए सुनील ने 11, रवि ने 8, मनखुश ने 7, अंशू ने 6 गोल किए।

अन्य मुकाबलों में पुरुष वर्ग में गुजरात ने बिहार को 41-35 से हराया। गुजरात से जयराज ने 10, चिराग ने 9, हर्ष ने 7 एवं भावेश व कमल ने 6-6 गोल किए। बिहार से मो.तौसीफ ने 8, मुकेश ने 7 जबकि शुभम सोलंकी व रोशन ने 6-6 गोल दागे।

एक अन्य मैच में सीआरपीएफ ने गुजरात को 27-12 से हराते हुए झटका दिया। सीआपीएफ की जीत में बिप्लब ने 7 व मनीष ने 6 गोल किए। गुजरात से कमल 5 व भावेश 3 गोल दागते हुए कुछ प्रतिरोध कर सके।

महिला वर्ग में बीएसएफ व हिमाचल प्रदेश ने अपने-अपने मैच जीते। बीएसएफ ने राजस्थान को 18-15 से हराया। बीएसएफ की ओर से मंजिल ने 8, टीना ने 5 जबकि सपना ने 4 गोल किए।

राजस्थान से रूकमणि ने 7 गोल किए। एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश ने पंजाब के खिलाफ 13-6 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से प्रियंका ने 4 जबकि मिताली, भावना व कनिष्का ने 2-2 गोल किए। महिला वर्ग का सेमीफाइनल नौ दिसंबर को सुबह 11 बजे से उत्तर प्रदेश बनाम बीएसएफ व वेस्ट बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा। 

चैंपियनशिप के प्रायोजकों में बीबीडी ग्रुप, टाटा ग्रीन बैट्रीज, श्यामा हैंडबॉल अकादमी व सह प्रायोजकों में राजेश मसाले, भारतीय युवा परिषद व स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज आलमबाग लखनऊ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।