घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें, एफआईआर
शिमला : जिला शिमला के उपमंडल चौपाल की एक पंचायत में एक महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और सेब के पौधों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर…

शिमला : जिला शिमला के उपमंडल चौपाल की एक पंचायत में एक महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और सेब के पौधों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 21 जून की रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट की है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस थाना चौपाल में दी शिकायत में बताया कि जब वह रात के समय घर में अकेली थी, तो उसी गांव का युवक सुरेश कुमार जबरन उसके घर में घुस आया।
पीड़िता के अनुसार सुरेश कुमार ने घर में घुसते ही उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जानबूझकर उसके सेब के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस थाना चौपाल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 332, और 342(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
