घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन बाधित, 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में शनिवार तड़के से घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं। कोहरे का असर उड़ान परिचालन पर भी पड़ रहा है।…

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में शनिवार तड़के से घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं। कोहरे का असर उड़ान परिचालन पर भी पड़ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर लगभग 130 उड़ानें रद्द की गईं है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आईजीआई ऑथिरिटी ने जारी बयान में बताया कि एयरपोर्ट पर आज 66 आने और 63 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इस बीच, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और एयरलाइंस कंपनियों ने भी कोहरे की वजह से फ्लाइट्स में देरी की एडवाइजारी जारी की है।
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है। एयरपोर्ट ने एडवाइजरी में बताया कि कम विजिबिलिटी वाले प्रोसीजर अभी भी जारी हैं, लेकिन सभी फ्लाइट अब ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं।
इंडिगो एयरलाइन ने “एक्स” पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि दिल्ली, रांची, जम्मू और हिंडन (एयरपोर्ट) में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
एयरलाइन ने कहा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी फ्लाइट का स्टेटस http://bit.ly/3ZWAQXd पर देखते रहें। कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद करने और पूरा सपोर्ट देने के लिए यहाँ मौजूद हैं। हमें उम्मीद है कि आसमान साफ़ होगा और हम जल्द ही अपने रेगुलर शेड्यूल पर वापस लौटेंगे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को उड़ान परिचालन बाधित हुआ। इस कारण कम से कम 177 उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जबकि 500 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत कुल 177 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें प्रस्थान और आगमन दोनों शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
