ग्वालियर में 25 दिसम्बर को होगी अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को नए निवेश के माध्यम से रोजगार दिलवाने का कार्य निरंतर चल रहा है। इस क्रम में ग्वालियर में 25 दिसम्बर को अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का…

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को नए निवेश के माध्यम से रोजगार दिलवाने का कार्य निरंतर चल रहा है। इस क्रम में ग्वालियर में 25 दिसम्बर को अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से उच्च रोजगार सृजन करने वाले उद्यमियों का सम्मान, औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर निवेश से रोजगार-टल संकल्प विषय पर 45 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड पर पूर्वान्ह 11.30 बजे से यह आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रोत्साहन राशि वितरण, भूमि आवंटन, ग्वालियर व्यापार मेले के उद्घाटन और ई-जीरो एफ.आई.आर. प्रणाली के शुभारंभ के कार्य भी होंगे।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समिट में गोदरेज इंडस्ट्रीज, ग्रीनको, वर्धमान समूह, जेके. टायर, जुपिटर वैगन्स, मैकेन फूड, डाबर इंडिया, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सहित अनेक औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारी और बिजनेस लीडर शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार देर शाम भोपाल स्थि अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस और बैठक के माध्यम से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर पुलिस महानिदेशक ए. साईं मनोहर, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्वालियर कलेक्टर और कमिश्नर से समिट की तैयारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह के समापन पर मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट-2025 भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में जहां स्व. अटल जी के जीवन और कार्यों पर आधारित चित्र शामिल किए जाएंगे, वहीं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में सफल स्टार्टअप, ओडीओपी और जीआई टैग आधारित प्रदर्शन, दो लाख करोड़ की निवेश इकाइयों के विवरण के साथ ही विभिन्न उद्योगपतियों के परिचय का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों के कर्मचारी उनके जीवन में रोजगार से आए सकारात्मक परिवर्तन का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका, जिलों और संभागों में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं और उद्यमियों के सम्मान और संभाग स्तर पर उद्योगों के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा हुई।
अटल जी को दी जाएगी आदरांजलि
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजलि देंगे। अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर के अवसर पर उनके राष्ट्र को दिए गए योगदान पर भी चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
