द इंडियन व्यू

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले…

Ragwendra P Singh
February 9, 2026
3 min read
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का रुख नजर आ रहा है।

 

पिछले सप्ताह ज्यादातर समय दबाव में काम करने के बाद अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। डाउ जॉन्स नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 133.90 अंक यानी 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,932.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 507.27 अंक यानी 2.25 अंक की छलांग लगा कर 23,047.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,189.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

 

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.58 प्रतिशत उछल कर 10,369.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,273.84 अंक के स्तर पर पिछले क्षेत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 230.40 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,721.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

एशिया में भी आज चौतरफा तेजी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के सभी नौ बाजार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 174 अंक यानी 0.68 प्रतिशत उछल कर 25,871.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,970.13 अंक के स्तर पर आ गया है। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की पार्टी को भारी बहुमत हासिल होने के कारण टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में आज उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण निक्केई इंडेक्स 2,350.32 अंक यानी 4.33 प्रतिशत उछल कर 56,604 अंक के स्टार तक आ गया है।

 

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स फिलहाल 207.01 अंक यानी 4.07 प्रतिशत की छलांग लगा कर 32,552.63 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 3.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,396.14 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 387.05 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,947 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.17 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,113.28 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,002.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…