द इंडियन व्यू

ग्लोबल मार्केट से जबरदस्त कमजोरी के संकेत, एशिया में भी चौतरफा बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज जबरदस्त गिरावट के संकेत हैं। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार उछाल आने की वजह से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र…

Ragwendra P Singh
March 9, 2026
4 min read
ग्लोबल मार्केट से जबरदस्त कमजोरी के संकेत, एशिया में भी चौतरफा बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज जबरदस्त गिरावट के संकेत हैं। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार उछाल आने की वजह से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज जोरदार कमजोरी का शिकार हो गया । यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा बिकवाली हो रही है।

 

पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार डर का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 90.69 अंक यानी 1.33 प्रतिशत टूट कर 6,740.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 348.72 अंक यानी 1.53 प्रतिशत लुढ़क कर 22,400.27 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 1,082.35 अंक यानी 2.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 46,419.20 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

 

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 129.19 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,284.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.65 प्रतिशत फिसल कर 7,993.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 224.72 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूट कर 23,591.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा कमजोरी नजर आ रही है। एशिया के सभी नौ बजार के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से दक्षिण कोरिया और जापान के स्टॉक मार्केट में आज एक बार फिर जबरदस्त गिरावट नजर आई। दक्षिण कोरिया के स्टॉक मार्केट में जोरदार गिरावट की वजह से कोस्पी इंडेक्स शुरुआत में ही आठ प्रतिशत तक टूट गया, जिसकी वजह से सर्किट ब्रेकर चालू हो गए और ट्रेडिंग को 20 मिनट के लिए रोक दिया गया। कोस्पी इंडेक्स इस महीने दूसरी बार लोअर सर्किट का शिकार हुआ है।

 

20 मिनट के ट्रेडिंग ब्रेक के बाद दक्षिण कोरिया के स्टॉक मार्कटे में जब दोबारा कारोबार शुरू हुआ, तब भी कोस्पी इंडेक्स की स्थिति में अधिक सुधार नहीं हो सका। कुछ देर रिकवरी मोड में काम करने के बाद ये सूचकांक दोबारा आठ प्रतिशत से अधिक गिरावट का शिकार हो गया। फिलहाल ये सूचकांक 427.21 अंक यानी 8.28 प्रतिशत लुढ़क कर 5,157.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो गिफ्ट निफ्टी 761.50 अंक यानी 3.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,812.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 130.88 अंक यानी 2.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,717.37 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। जापान के स्टॉक मार्केट में भी आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है, जिसकी वजह से निक्केई इंडेक्स फिलहाल 3,865.84 अंक यानी 6.95 प्रतिशत टूट कर 51,755 अंक के स्तर पर आ गया है।

 

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,726.75 अंक यानी 5.42 प्रतिशत लुढ़क कर 31,872.79 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 4.38 प्रतिशत फिसल कर 1,351.14 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 266.91 अंक यानी 3.65 प्रतिशत लुढ़क कर 7,318.78 के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 690.29 अंक यानी 2.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,067 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,077.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…