द इंडियन व्यू

ग्लेन फिलिप्स के भाई डेल फिलिप्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और डेल फिलिप्स पर बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह...ये लाइन सटीक बैठती है। इसके पीछे का कारण यह है कि ग्लेन फिलिप्स जैसी फील्डिंग करते हैं, दुनिया का कोई भी क्रिकेटर वैसी…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
ग्लेन फिलिप्स के भाई डेल फिलिप्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और डेल फिलिप्स पर बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह...ये लाइन सटीक बैठती है। इसके पीछे का कारण यह है कि ग्लेन फिलिप्स जैसी फील्डिंग करते हैं, दुनिया का कोई भी क्रिकेटर वैसी फील्डिंग इस समय क्रिकेट में करता दिखाई नहीं देता।

साभार : गूगल

अब ऐसा ही कुछ उनके छोटे भाई डेल फिलिप्स ने भी किया है। जैसे हैरतअंगेज कैच ग्लेन फिलिप्स पकड़ते हैं, वैसा ही कैच डेल फिलिप्स ने भी पकड़ा है।

ग्लेन फिलिप्स अगर न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे होते हैं तो मैदान पर वे 10-20 रन आराम से बचा देते हैं। इसके अलावा कैच पकड़ने की क्षमता भी उनके खतरनाक है। डेल फिलिप्स भी अपने भाई के कदमों पर चल रहे हैं और वे भी ऐसे ही कैच पकड़ रहे हैं।

https://twitter.com/OtagoCricket/status/1623460408668590082

एक वीडियो न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की डोमेस्टिक टीम की ओर से शेयर किया गया है, जिसमें स्क्वॉयर लेग रीजन में डेल फिलिप्स एक हाथ से हवा में छलांग लगाकर कैच को पकड़ते हैं और बाउंड्री लाइन से पहले गेंद पर अपना कंट्रोल भी रखते हैं।

ऐसे कैच एक हाथ में ही फंसते हैं, लेकिन कई बार खिलाड़ी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बाउंड्री से टकरा जाता है, लेकिन डेल फिलिप्स एक अच्छे एथलीट की तरह नजर आए और उन्हें कैच पकड़ने के बाद खुद पर और गेंद पर कंट्रोल रखा और एक शानदार कैच पकड़ा।

डेल फिलिप्स को अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिला है, लेकिन वे 100 से ज्यादा प्रोफेशनल मैच अब तक खेल चुके हैं। वे एक बल्लेबाज हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर पेस बॉलिंग का ऑप्शन भी देते हैं। ग्लेन फिलिप्स को ऑलराउंडर के तौर पर खिलाया जाता है, जो स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।