द इंडियन व्यू

ग्रीनवुड की हैट्रिक से मार्सेई फ्रेंच कप के अंतिम-16 में

बायो, फ्रांस : मेसन ग्रीनवुड की शानदार हैट्रिक और दो गोल में अहम भूमिका की बदौलत मार्सेई ने क्षेत्रीय टीम बायो को 9-0 से करारी शिकस्त देकर फ्रेंच कप के अंतिम-16 में जगह बना ली। यह मुकाबला मंगलवार रात को खेला गया। पिछले…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
2 min read
ग्रीनवुड की हैट्रिक से मार्सेई फ्रेंच कप के अंतिम-16 में

बायो, फ्रांस : मेसन ग्रीनवुड की शानदार हैट्रिक और दो गोल में अहम भूमिका की बदौलत मार्सेई ने क्षेत्रीय टीम बायो को 9-0 से करारी शिकस्त देकर फ्रेंच कप के अंतिम-16 में जगह बना ली। यह मुकाबला मंगलवार रात को खेला गया।

 

पिछले सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में 22 गोल के साथ मार्सेई के शीर्ष स्कोरर रहे ग्रीनवुड ने मौजूदा सत्र में भी जबरदस्त फॉर्म जारी रखते हुए अब तक 25 मैचों में 19 गोल दाग दिए हैं।

 

ग्रीनवुड के स्ट्राइक पार्टनर अमीन गुइरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और दो गोल करने के साथ एक गोल में असिस्ट दिया। हालांकि बायो की टीम ने जुझारूपन दिखाया, लेकिन कमजोर डिफेंस के कारण वह बड़े अंतर से हार से नहीं बच सकी।

 

फ्रेंच कप में मार्सेई का आक्रामक प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे पहले पिछले दौर में उसने तीसरे डिवीजन की टीम बुर्ग-एन-ब्रेस को 6-0 से हराया था। इस तरह दो मुकाबलों में मार्सेई ने कुल 15 गोल दाग दिए हैं।

 

पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड खिलाड़ी ग्रीनवुड ने 90वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

 

अब फ्रेंच कप के अगले दौर में मार्सेई की भिड़ंत अगले महीने की शुरुआत में लीग-1 की ही टीम रेनेस से होगी, जो एक ऑल-फर्स्ट डिवीजन मुकाबला होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।