द इंडियन व्यू

ग्रीज़मैन का जादुई फ्री-किक गोल, एटलेटिको मैड्रिड क्वार्टर फाइनल में

एंटोनी ग्रिज़मैन ने फ्री किक पर दर्शनीय गोल किया जिससे एटलेटिको मैड्रिड ने डेपोर्टिवो ला कोरुना को 1-0 से मात देकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। ग्रीज़मैन ने 61वें मिनट में बाएं पैर…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
1 min read
ग्रीज़मैन का जादुई फ्री-किक गोल, एटलेटिको मैड्रिड क्वार्टर फाइनल में

एंटोनी ग्रिज़मैन ने फ्री किक पर दर्शनीय गोल किया जिससे एटलेटिको मैड्रिड ने डेपोर्टिवो ला कोरुना को 1-0 से मात देकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

ग्रीज़मैन ने 61वें मिनट में बाएं पैर से करारा शॉट लगाकर यह गोल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। इस तरह से 34 वर्षीय ग्रीजमैन ने पिछले छह मैचों में पांचवां गोल दागा।

एटलेटिको मैड्रिड की टीम सऊदी अरब में खेले गए स्पेनिश सुपर कप के सेमीफाइनल में रियाल मैड्रिड से 1-2 से हारी थी। कोपा डेल रे के अन्य मैचों में रियाल सोसिदाद ने ओसासुना को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

@atletienglish

मैच नियमित समय और अतिरिक्त समय में 2-2 से बराबर रहा था। एथलेटिक बिलबाओ ने दूसरी डिवीजन की टीम कल्चरल लियोनेसा को 4-3 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।