द इंडियन व्यू

गौतम गंभीर @ 44: खिलाड़ी से कोच तक, हर रोल में चैंपियन

गौतम गंभीर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जाने उनके कैबिनेट में बतौर खिलाड़ी, बतौर कप्तान, बतौर मेंटॉर और बतौर कोच कौन-कौन सी ट्रॉफी हैं और कब-कब उन्होंने खिताब जीता है। गौतम गंभीर के पास कुल 6 बड़े खिताब…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
2 min read
गौतम गंभीर @ 44: खिलाड़ी से कोच तक, हर रोल में चैंपियन

गौतम गंभीर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जाने उनके कैबिनेट में बतौर खिलाड़ी, बतौर कप्तान, बतौर मेंटॉर और बतौर कोच कौन-कौन सी ट्रॉफी हैं और कब-कब उन्होंने खिताब जीता है।

गौतम गंभीर के पास कुल 6 बड़े खिताब हैं। खिलाड़ी, कप्तान, मेंटॉर और कोच के तौर पर वह किसी न किसी ट्रॉफी को उठाने में सफल रहे हैं। कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका करियर बहुत छोटा था। बावजूद इसके 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में जन्मे इस दिग्गज के बारे में जान लीजिए कि उन्होंने कब कौन सी ट्रॉफी जीती है।

सबसे पहला खिताब गौतम गंभीर की झोली में 2007 में आया था, जब टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत बना था। फाइनल में उनके बल्ले से मैच जिताऊ पारी भी निकली थी। उस समय वह प्लेयर थे। गौतम गंभीर 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन भी रहे हैं। बतौर खिलाड़ी उन्होंने इस खिताब को जीता था।

@BCCI

यहां भी फाइनल में उनकी 97 रनों की पारी अहम थी, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच वे नहीं थे। गौतम गंभीर ने साल 2012 में बतौर कप्तान पहली बड़ी ट्रॉफी आईपीएल की जीती थी।

वे 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाने में सफल हुए थे। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो साल बाद 2014 में फिर से आईपीएल की ट्रॉफी जीती। बतौर कप्तान गौतम गंभीर की ये दूसरी ट्रॉफी थी। गौतम गंभीर ने केकेआर को मेंटॉर के तौर पर भी आईपीएल चैंपियन बनाया है।

https://twitter.com/BCCI/status/1977932382096310445

2024 में केकेआर के मेंटॉर रहते हुए उन्होंने टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया था। उस समय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। गौतम गंभीर ने हेड कोच के तौर पर भी ट्रॉफी जीती है। जब वे 2025 में टीम इंडिया के हेड कोच थे तो उस समय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।